हादसा: रपटा पार करते समय नदी में बह गया युवक

Betul News: बैतूल। जिले में झमाझम वर्षा के कारण हादसे भी हो रहे हैं। घोघरी नदी में एक युवक बह गया था। उसका शव दो किमी दूर मिला है। कलेक्टर ने बैठक में आदेश दिए थे कि सभी पुल पुलिया पर ड्राप गेट लगाएं, चौकीदार रखे जाएं ताकि पुल पर पानी होने की दशा में आवागमन रोका जा सके। पर यह आदेश जमीन पर अमल में लाया ही नही जा रहा है।

Illegal Work: नाले में बंकर बनाकर चल रहा था फर्नीचर बनाने का अवैध काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते गोधना गांव के पास से बहने वाले घोघरी नदी पर बने रपटे में बाढ़ आ गई। इस रपटे को पार करते समय एक युवक बुधवार बह गया। उसका शव शनिवार को मोरण्ड नदी में मिला है। पुलिस के मुताबिक मेघनाथढाना निवासी पांडू पिता साहबु कुमरे (45) पास में ही गोधना गया था। नदी के रपटे पर बाढ़ आने से पांडू ने अपनी मोटरसाइकिल एक परिचित के यहां खड़ी कर दी और पैदल रपटा पार कर रहा था। इस दौरान वह बह गया। तीन दिन तक घर नहीं आने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार को मोरंड नदी में पांडू का शव घटना स्थल से दो किमी दूर मिला है। जिसकी नदी की बाढ़ में बहने से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम चिचोली अस्पताल में कराया है। शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button