Betul News : श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा के लिए भव्य यज्ञशाला बनकर तैयार

बैतूलबाजार में धर्ममय हुआ वातावरण, उत्साह से तैयारी में जुटे भक्त

Betul News : बैतूल। बैतूलबाजार में चार फरवरी से आयोजित होने जा रही संगीतमय श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में अब धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया है। कथा से पूर्व हवन-पूजन के लिए बनाई गई भव्य यज्ञशाला अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है, जिसे देखकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आकर्षक सजावट, धार्मिक प्रतीकों और ध्वजाओं से सजी यज्ञशाला कथा आयोजन की गरिमा को और अधिक भव्यता प्रदान कर रही है।

15 फरवरी को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात, तैयारियों को लेकर बारात समिति की अहम बैठक संपन्न

श्री दुर्गा शिव महापुराण समिति बैतूलबाजार के तत्वावधान में यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक मंगल भवन सुभाष वार्ड बैतूलबाजार परिसर में किया जाएगा। यज्ञशाला में प्रतिदिन होने वाले हवन-पूजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। समिति सदस्यों के अनुसार, यज्ञशाला का निर्माण पारंपरिक वैदिक विधि को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि श्रद्धालु शांत, पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बन सकें।आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह हवन-पूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धर्ममय माहौल बना रहेगा।

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ:

चार फरवरी से शुरू होने वाली संगीतमय श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा के अंतर्गत पहले दिन सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा, इसके बाद प्रतिदिन सुबह 6 से 9:30 बजे तक विधिवत पूजन, सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हवन का आयोजन किया जाएगा, वहीं दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक जया देवी के मुखारविंद से श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा का संगीतमय प्रवचन होगा, जबकि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हवन-पूजन एवं श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा में भाग लें और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button