महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले को आम आदमी पार्टी ने किया नमन

समाज में शिक्षा की अलख जगाने का लिया संकल्प 

बैतूल। आम आदमी पार्टी बैतूलद्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारिका और नारी शिक्षा की प्रेरणा स्रोत सावित्रीबाई फुले की जयंती शुक्रवार 3 जनवरी को जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शैलेष कुमार वाईकर ने किया। इस अवसर पर शैलेष कुमार वाईकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाई और समाज के हर वर्ग को शिक्षित करने का कार्य किया। उनके आदर्श और संघर्ष हमें नारी शिक्षा के महत्व को समझने और उसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार, महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय प्रयासों और समाज में समानता लाने के संघर्षों को विस्तार से बताया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके योगदान को नमन करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर समाज में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अजीज खान, गोपाल झरबडे, रोहित पाल, हेमंत सोनारे, संदीप खातरकर, शमीम अहमद फारुकी, अश्विन चंदेल, सुधीर चौकीकर, सिद्धार्थ झरबडे, मयंक गुजरे, आनंद झरबडे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button