Betul news: कृषि साख समिति की आमसभा में किसानों के विकास पर हुआ मंथन

किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह, 100 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य तय

बैतूल। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित जामठी की आमसभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें किसानों के हितों और विकास के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राजेश आहूजा और पूर्व संचालक गण पराग गौर, रामकिशोर नहारिया, चिरौंजी पटेल, खुशी लाल उइके, रामबकस मनमोहन पारधे, जनपद सदस्य अर्जुन धुर्वे और सरपंच पुनूराम वाड़िवा की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।

आमसभा में समिति के प्रबंधक अशोक देशमुख ने विषय सूची के अनुसार संस्थाओं के क्रियाकलापों, आगामी वर्ष के बजट और रबी सीजन के लिए तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। खाद वितरण, नगद पंजीयन, धान और सोयाबीन की वसूली जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि राजेश आहूजा ने अपने उद्बोधन में कहा, किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए, जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके। इसके साथ ही, समिति की वसूली 100 प्रतिशत करने के लक्ष्य को सभी किसान सदस्यों के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। इस आमसभा में सैकड़ों किसान सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आगामी वर्ष के लिए संस्था की योजनाओं पर सहमति जताई। जानकारी संस्था के प्रबंधक अशोक देशमुख द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button