मां कर्मा जयंती पर 5 अप्रैल को शहर में निकलेगी विशाल वाहन रैली

मां कर्मा साहू समाज नगर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय


बैतूल। मां कर्मा साहू समाज नगर समिति द्वारा मां कर्मा जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैतूल के मां कर्मा मंदिर तथा कर्मा भवन प्रांगण काली चट्टान में 5 अप्रैल 2024 को आयोजित होने वाले समारोह के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई।
समिति के प्रतिष्ठित सदस्यों ने बैठक में समाज के गौरव और मान बढ़ाने के लिए समाजजन को अपना बहुमूल्य समय देने का आग्रह किया। मां कर्मा जयंती को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। वाहन रैली की तैयारियों के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि समारोह धूमधाम से मनाया जा सके। समिति ने आग्रह किया है कि साहू सामाज के प्रत्येक घर से एक सदस्य बाइक के साथ रैली में शामिल हो। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए समिति ने समाज के सभी वर्गों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया है। मां कर्मा साहू समाज नगर समिति ने समाज के हर व्यक्ति से मदद करने के लिए अपील की है ताकि समारोह को एक यादगार और सफल आयोजन बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button