होली अवकाश में भी 2 घंटे तक खुली रहेंगी आयुष संस्थाएं..

 

बैतूल। होली पर्व पर 4 मार्च को घोषित शासकीय अवकाश के बावजूद आयुष विभाग बैतूल की समस्त संस्थाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि अवकाश के दिन भी मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय में सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी आयुष संस्थाओं में उपस्थित रहकर मरीजों को उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button