टीआई पोस्टिंग : देवकरण डहेरिया बने नए कोतवाल, सक्सेना को आमला की कमान

Betul News : बैतूल। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने जिले के विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों की पदस्थापना करने के आदेश शुक्रवार को देर शाम जारी कर दिए हैं।

कार्यवाहक निरीक्षक अंजना धुर्वे को थाना प्रभारी भैंसदेही, निरीक्षक बबीता उइके को थाना प्रभारी बैतूलबाजार, कार्यवाहक निरीक्षक देवकरण डहेरिया को थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया है।

निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना को थाना प्रभारी आमला, कार्यवाहक निरीक्षक एबी मर्सकोले को थाना प्रभारी शाहपुर, निरीक्षक आशीष सिंह पवार को थाना प्रभारी गंज, निरीक्षक गोपाल धसले को थाना प्रभारी चिचोली, निरीक्षक राजन उइके को थाना प्रभारी आठनेर, कार्यवाहक निरीक्षक मुकेश ठाकुर को थाना प्रभारी अजाक, उप निरीक्षक मनोज उइके को थाना प्रभारी झल्लार, उप निरीक्षक संदीप परतेती को चौकी प्रभारी भीमपुर, उप निरीक्षक संदीप जाट को चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा बनाया गया है। कार्यवाहक उप निरीक्षक अजय रघुवंशी को थाना गंज, कार्यवाहक उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे को थाना आठनेर पदस्थ किया गया है।

देखें सूची….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button