won the overall title: संभागीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बैतूल के रूपेंद्र बंजारे ने जीता ओवरऑल टाइटल

अंशुल साहू ने 75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक,देवेंद्र सोलंकी ने कांस्य पदक अपने नाम किया


अंशुल साहू ने 75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक,देवेंद्र सोलंकी ने कांस्य पदक अपने नाम किया
नर्मदापुरम संभागीय प्रतियोगिता में बैतूल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
बैतूल। नर्मदापुरम संभाग में आयोजित संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बैतूल जिले के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में सीएफसी के होनहार और काबिल ट्रेनर कोच वतन मिश्रा ने जिले की टीम का नेतृत्व किया और जिले के आठ प्रतिभागियों को इस मंच तक पहुंचाया।बैतूल के रूपेंद्र बंजारे ने मेंस फिजिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टाइटल जीतने में कामयाबी हासिल की। प्रतियोगिता में अंशुल साहू ने 75 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, इसी वर्ग में देवेंद्र सोलंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से जिले का मान बढ़ाया। सीएफसी के कोच वतन मिश्रा ने बैतूल की टीम को संभागीय मंच पर पहुंचाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। रूपेंद्र बंजारे, अंशुल साहू और देवेंद्र सोलंकी की इस उपलब्धि पर टीम वतन को जिले भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। सीएफसी के संचालक उमाकांत मालवी और विशाल बेशरे ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन से बैतूल जिले का गौरव बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहा है।

– बैतूल बॉडीबिल्डिंग अध्यक्ष और सचिव ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

नर्मदापुरम संभाग में आयोजित संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बैतूल बॉडीबिल्डिंग के अध्यक्ष रंजीत शिवहरे और सचिव एवं जिले के प्रथम बॉडीबिल्डर उमाकांत मालवीय भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने होशंगाबाद पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button