बाइक का सामने का टायर फूटा,  चालक गंभीर रूप से घायल

बैतूल।  जिले के जूनापानी और उमनपेठ मार्ग पर  बाबाजी घाट में बाइक का सामने का टायर फूट जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। चालक बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट आने से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमनपेठ निवासी विशाल उईके उम्र 17 वर्ष रविवार सुबह जूनापानी में अपने मामा के घर से  काम खत्म कर वापस अपने घर उमनपेठ वापस आ रहा था।  बाबाजी घाट के पास बाइक के सामने का टायर अचानक फट गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।  जिसमें बाइक चालक विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, चेहरे तथा हाथ में गंभीर चोट आई है। 108 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button