Betul news: श्री आनंदम गरबा महोत्सव में टीम धमाल ने मारी बाजी, 31 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता

बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम कोठीबाजार में ब्राइट एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री आनंदम गरबा महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस महोत्सव में शहरवासियों ने पूरे उल्लास के साथ गरबा किया और मां दुर्गा की नृत्य आराधना में शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संगठन मंत्री हेमंत रावत, फाउंडेशन के अध्यक्ष निलेश गिरी गोस्वामी और मयूर बाजपाई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई।
प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार और सुविधाएं प्रदान की गईं। टीम धमाल ने 31 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि टीम आर्ची ने 21 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया। तृतीय स्थान पर जीआरवी टीम रही, जिन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। आयोजन में विशेष सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया था। निजी सुरक्षा टीम, महिला बाउंसर, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और कैंपस में भोजन व्यवस्था ने इस महोत्सव को और भी बेहतर बना दिया। यह आयोजन बैतूल के इतिहास में एक यादगार और आनंददायक अनुभव बन गया। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिससे आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
महिला सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
इस दो दिवसीय गरबा महोत्सव में मध्य प्रदेश पुलिस के जागरूकता अभियान के तहत महिला सुरक्षा पर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन विशेष रूप से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रणय मरोठी, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के संभागीय समन्वयक कौशलेस तिवारी, जिला समन्वयक प्रिया चौधरी उपस्थित रहे। आयोजन में प्रमुख स्पॉन्सर के रूप में केकेंन रेस्टोरेंट, नाकोड़ा प्लाईवुड, आर.ए. स्पोर्ट्स और राज डिजिटल स्टूडियो शामिल थे।
महोत्सव की सफलता में इनका रहा योगदान
महोत्सव की सफलता में धनंजय पोनीकर, सचिन खातरकर, लवकुश पंडोले, प्रकाश नागले, सिमरन मिश्रा, रूपेश पवार, राखी सोनी, वेसनवी डूलानी, अभिषेक परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया और कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया।




