BLO supervisors honored:डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सुपरवाइजरों का किया सम्मान

बैतूल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-130 के मतदान केंद्र क्रं 141 से 150 के बीएलओ सुपरवाइजर श्री तुलसीराम उईके, मतदान केंद्र क्रं 151 से 160 के लीलाधर नावंगे और मतदान केंद्र क्रमांक 171 से 180 के रामदयाल बारपेटे द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया गया। इस उपलब्धि पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप परिवार सहित फ्री मूवी टिकट एवं निःशुल्क रात्रि भोज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
बीएलओ सुपरवाइजर का सम्मान करते समय तहसीलदार गोवर्धन पाटे, तहसीलदार नगर श्रीमती पूनम साहू, नायब तहसीलदार भू संसाधन एवं प्रबंधन एवं खेड़ी वृत्त श्याम सिंह उईके भी उपस्थित रहे। इलेक्शन शाखा से एईजीएम प्रियंका राने, अक्षत जैन, नम्रता बराई, रवि पारदे, श्याम नामदेव एवं समस्त निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधानसभा 131 बैतूल अंतर्गत 3 बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा अपने प्रभार के मतदान केन्द्रो के मतदाताओं के गनणा पत्रकों का डिजिटइजेशन 100 प्रतिशत कराए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।




