BJP NEWS: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी घोषित

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी छात्रावास जिला प्रभारी मनोनीत


बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में छात्रावास जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं लोकेश डेहरिया सह प्रभारी नियुक्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव के निर्देश अनुसार एवं प्रदेश सह कार्यालय मंत्री व छात्रावास के प्रदेश प्रभारी हरिकेश ठाकरे की सहमति से छात्रावासों के जिला प्रभारी व सह प्रभारी घोषित किए गए हैं। संतु सूर्यवंशी के छात्रावास जिला प्रभारी मनोनीत होने पर जिले भर के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। संतु ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं मोर्चा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के समरस समाज की कल्पना के साथ हमेशा खड़ा रहा है, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सर्वोपरि को मानकर काम करने वाली पार्टी है। भाजपा भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button