Big Breaking: प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई ! कटे मिले दोनों के शव

बरबतपुर रेलवे ट्रैक पर युवक–युवती के क्षतिग्रस्त हालात में मिले शव

Big Breaking: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास नागपुर–इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस और रेलवे पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पुलिस जांच में मृत युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी शिवकुमार परते (20 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं युवती हरदा जिले की निवासी बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। आशंका है कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर भेजा गया। परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा होने लगी।

थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत स्थिति में मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस दोनों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button