शेजल संग निकेतन आज होंगे परिणयबद्ध

बैतूल (यश इलेक्ट्रानिक्स)। जिले की प्रभातपट्टन तहसील के ग्राम तिवरखेड़ निवासी श्रीमति सुषमा-डॉ.सुखदेव साहू डोहरे की सुपुत्री एवं महाराष्ट्र के नागपुर जिला मोहदा में एनटीपीसी में एग्जीकेटिव इंजीयर शिवम साहू, गेल झाबुआ में कार्यरत् सत्यम् साहू की छोटी बहन सौ.कां.शेजल साहू का शुभविवाह आज शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को रात्रि 08:00 बजे ग्राम तिवरखेड़ के मार्केट ग्राउंड पंचायत भवन में इंदौर के महू निवासी श्रीमति दुर्गा-टेकचंद साहू भोयरे के सुपुत्र चि.निकेतन साहू के साथ सम्पन्न होने जा रहा है।
परिणय बंधन में बंधने जा रहे सौ.कां.शेजल संग चि.निकेतन को सामाजिक बंधुओं, रिश्तेदारों, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों सहित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बैतूल के विनोबा वार्ड स्थित यश इलेक्ट्रानिक्स परिवार भी नवयुगल सौ.कां.शेजल संग चि.निकेतन को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना करता है।




