Betul News : जंगल से शहर में में आए सांभर के बच्चे को कुत्तों ने किया घायल, वन विभाग की टीम बिना संसाधन के पकड़ने पहुंची

वनकर्मी नहीं कर पाए रेस्क्यू, घायल सांभर का बच्चा रेस्क्यू करते समय जंगल भाग निकला

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल शहर से सटे जंगल से भटकते हुए सांभर का बच्चा दुर्गावार्ड इलाके में पहुंच गया। कुत्तों ने उसे देखा तो झुंड में आकर उस पर हमला कर दिया। सांभर का बच्चा इधर उधर भागते हुए कुत्तों के हमले से बचने का प्रयास करता रहा। इसी दौरान लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया और वन विभाग को सूचना दी।

बैतूल के वन विभाग के कर्मचारी बिना संसाधन के बच्चे को पकड़ने के लिए पहुंच गए। घायल सांभर का बच्चा वन कर्मियों के हाथों से छूटकर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा वार्ड के कत्तलढाना में गुरुवार शाम को जंगल से सांभर का बच्चा अचानक पहुंच गया।

सांभर के बच्चे पर श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। वार्ड के लोगों ने जब सांभर के बच्चे को श्वानों द्वारा हमला करते हुए देखा तो उनको भगाया और बच्चे को एक स्थान पर रोककर रखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वन विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद माैके पर पहुंची लेकिन बिना संसाधनों के उन्होंने बच्चे को पकड़ने का प्रयास किया। वन कर्मियों के पास जाल भी नहीं था जिस कारण से सांभर का बच्चा घबराकर जंगल की ओर भाग गया।वार्ड के लाेगों ने बताया कि सांभर का बच्चा घायल था यदि वन विभाग की टीम जाल लेकर आती तो उसे सुरक्षित पकड़ा जा सकता और उपचार कराने के बाद जंगल में वापस छोड़ देते।लोगों ने वन विभाग के दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button