Big Accident : बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से चालक घायल

Big Accident :बैतूल। जिले के ग्राम पिपरिया और गुदगांव के बीच मोड पर चलती बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश चिल्हाटे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जमन्या थाना झल्लार रविवार रात झल्लार जा रहा था।
पिपरिया और गुदगांव के बीच स्थित मोड पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक चालक के चेहरे, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे तत्काल भैसदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया ।स्वजन युवक को गंभीर हालत में निजी वाहन की सहायता से देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।




