आज महाशिवरात्रि पर सजेंगे भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगम रथ:

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा होगा दिव्य और भव्य झांकियों तथा शोभायात्रा का आयोजन|

बैतूल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज 15 फरवरी को आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज द्वारा बैतूल नगर में भव्य एवं आकर्षक द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक यात्रा दोपहर 12 बजे भाग्यविधाता भवन से प्रारंभ होकर बडोरा, गेंदा चौक, सदर, मानस नगर, टिकारी, कोठी बाजार थाना, दादा धूनी वाले, खंजनपुर, हमलापुर चौक, वन विद्यालय, टेलीफोन कॉलोनी, भग्गु ढाना, गंज सिविल लाइन, एमआईजी कॉलोनी, कन्या विद्यालय,गेंदा चौक एवं बडोरा होते हुए पुनः भाग्यविधाता भवन पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान नगर में शिवमय वातावरण का संचार होगा। ब्रह्माकुमारीज बैतूल सेवाकेंद्र प्रभारी बी के मंजू दीदी ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य परमात्मा शिव के भारत में दिव्य अवतरण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागृति का संदेश देने वाला आध्यात्मिक उत्सव है। द्वादश ज्योतिर्लिंगम की मनमोहक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

शोभायात्रा में शिवज्योतिर्लिंग रथ के अलावा आकर्षक झांकियों एवं शिवसंदेश के माध्यम से संपूर्ण नगर को शिवमय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

– ब्रह्माकुमारीज मना रहा है नवदशकोत्सव

ब्रह्माकुमारीज इस शिवरात्रि पर्व को नवदशकोत्सव के रूप में मना रहा है। विदित हो की ब्रह्माकुमारी संस्थान की स्थापना स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने साकार मध्यम प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा सन 1936 में की और विगत 90 वर्षों से यह आध्यात्मिक संस्थान अपनी सेवाएं संपूर्ण विश्व को दे रहा है। परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण के 90 वर्ष होने के उपलक्ष में इस महाशिवरात्रि को संस्थान द्वारा नवदशकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज सभी शिव भक्तों को द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा में सम्मिलित हो पूजा अर्चना एवं यात्रा का स्वागत कर इस स्वर्णिम अवसर का पूर्ण लाभ लेने का आग्रह करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button