Bharat Parv : प्रदर्शनी ने खींचा लोगों का ध्यान, भारत पर्व पर हुए कार्यक्रम

Bharat Parv : बैतूल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेएच कालेज में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इसमें भोपाल की संगीत अकादमी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर जनसंपर्क विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस आम जनता के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्रों के माध्यम से कानून में हुए संशोधन एवं शासन की जनहित कार्य योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी दो भागों में लगाई गई थी। एक भाग में मध्य प्रदेश की योजनाओं से किस प्रकार हितग्राही लाभान्वित हो सकते हैं और वे किस कौन-कौन सी योजना है। दूसरी तरफ यातायात एवं उससे जुड़े हुए कानून पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए होने वाली दुर्घटनाओं को चित्रित किया गया है।

इन दोनों प्रदर्शनियों का सांसद, विधायकगण एवं कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया। सुबह से प्रारंभ इन प्रदर्शनियों के एक भाग में 58 फॉरेक्स सीट पर शाासन की जनहितकारी योजनाओं एवं कानून एवं व्यवस्था से संबंधित नियमों में हुए संसोधनों को चित्रित किया गया था। यह प्रदर्शनी जेएच कॉलेज के प्रांगण में भारत पर्व के रूप में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रदर्शित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button