बैतूल के आर्यमान सिंह रघुवंशी बने सिविल जज…

 शिक्षक माता-पिता का सपना हुआ साकार, छत्तीसगढ़ परीक्षा में शानदार सफलता | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर और इंदौर से की उच्च शिक्षा अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं...

 

बैतूल। जिले के घाटपिपरिया निवासी आर्यमान सिंह रघुवंशी का छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा में चयन हुआ है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ हासिल की गई इस सफलता ने उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, साथ ही कानून की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए नई प्रेरणा भी प्रस्तुत की है। आर्यमान सिंह रघुवंशी शिक्षक माता-पिता श्रीमती कला शिवेन्द्र रघुवंशी के पुत्र हैं।

आर्यमान सिंह रघुवंशी ने कक्षा 10वीं की शिक्षा छिंदवाड़ा के ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल से तथा कक्षा 12वीं की शिक्षा विद्या भूमि पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीए एलएलबी की डिग्री नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नागपुर से तथा एलएलएम इंदौर से पूरी की। विधि शिक्षा के दौरान उन्होंने निरंतर लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारी की और छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

– रघुवंशी परिवार का बढ़ाया गौरव

आर्यमान सिंह रघुवंशी ने अपने चाचा अधिवक्ता देवेंद्र (शशि)सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर सफलता प्राप्त की और उनका सपना साकार किया। इस उपलब्धि पर बैतूल के अधिवक्ता संदीप रघुवंशी तथा रघुवंशी समाज नगर अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी सहित बैतूल नगर के समस्त रघुवंशी परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले में आर्यमान सिंह रघुवंशी दूसरे रघुवंशी जज बने हैं। इससे पूर्व ग्राम मोरखा निवासी अधिवक्ता बलराम सिंह रघुवंशी के पुत्र युगल रघुवंशी भी न्यायिक सेवा में चयनित होकर जबलपुर में रजिस्ट्रार पद पर पदासीन हैं और उनका भी मार्गदर्शन आर्यमान को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button