Betul Sp Transfer: वीरेंद्र जैन बने बैतूल के नए पुलिस कप्तान

निश्चल झारिया को सेनानी 5 वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया

Betul Sp Transfer: भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के मुताबिक 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं।

इस सूची में बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया का तबादला किया गया है। उन्हें सेनानी, पांचवी वाहिनी, विसबल, मुरैना पदस्थ किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के वीरेंद्र जैन (बैच 2016) को बैतूल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर के पद पर कार्यरत थे।

बैतूल में निश्चल झारिया ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी व साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधारने और कई सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनकी जगह वीरेन्द्र जैन जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जैन को युवा और ऊर्जावान अधिकारी माना जाता है। वे श्योपुर में पदस्थापना के दौरान जनसंपर्क और अपराध नियंत्रण के लिए चर्चित रहे। अब बैतूल जिले में उनकी कार्यशैली पर सभी की नजरें होंगी।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं जिले में नए कप्तान की पदस्थापना से पुलिसिंग में नए प्रयोग और बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button