प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिले के दो वनकर्मी

प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिले के दो वनकर्मी

100 हे. भूमि से शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने के सराहनीय कार्य को लेकर मिला सम्मान

चार ईमली, भोपाल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

बैतूल। 26 जनवरी, 2023 को 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, म.प्र. के तत्वाधान में चार ईमली, भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के दो वन कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के वन कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने से जिले का मान बढ़ा है।
कार्या. वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार वन वृत्त बैतूल अन्तर्गत 2 कर्मचारी, दक्षिण बैतूल (सा) वनमण्डल के परिक्षेत्र सावलमेंढा अन्तर्गत कार्यरत देवीराम उईके, वनपाल परिक्षेत्र सहायक धाबा ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांति पूर्ण तरीके से बैठक आयोजित कर लगभग 100 हे. भूमि से अतिक्रमण हटाने का सराहनीय कार्य किया था। वहीं पश्चिम (सा.) वनमण्डल बैतूल अन्तर्गत कार्यरत शमनमोहन सिंह परते, वनपाल, परिक्षेत्र सहायक पाट, परिक्षेत्र तावड़ी द्वारा वानिकी कार्य एवं वन सुरक्षा के सराहनीय कार्य किए गए। जिसके चलते दोनों ही 1 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, म.प्र. द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button