गरीब आदिवासी बुजुर्ग का टेटुआ दबाने के बाद भी भोले बन रहे भास्कर – रामचरण इड़पाचे।

आदिवासी महिला का चीरहरण बर्दाश्त नही ।

मुलताई। आदिवासी, दलितों, पिछड़ों, गरीबों एवं अल्पसंख्यकों को दमन करने वाली भाजपा एवं उसके नेता का हमेशा से इतिहास रहा है। इन्ही वर्गो पर हमेशा अत्याचार एवं इनका शोषण कर आज भाजपा के नेता शक्तिशाली बाहुबली एवं धनपती बन गये हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सत्ता और षासन का दुरूप्योग कर भाजयुमो के एक नेता गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पने का षड़यंत्र रच रहे हैं। पूरे मासोद क्षेत्र के जन-जन को मालुम है कि खेड़ीरामोशी के जिन आदिवासियों की जमीन हड़पने का मंसूबा पाले भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे द्वारा ग्राम वासियों से मारपीट की गई एवं 20 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी उस जमीन पर तीन पीढ़ियों से आदिवासियों द्वारा खेती की जा रही थी। पूर्व के वर्शो में भी जमीन का सीमांकन इसीलिए नही हो पाया था और तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा इसे विवादित घोषित किया गया था।

आज इस जमीन को भास्कर मगरदे द्वारा शड़यंत्र पूर्वक सत्ता के अहंकारवश अपने परिवारजनों के नाम करवा दिया गया और वे आज मासूम बनकर अर्नगल बयान बाजी कर मासूम बन रहे हैं। जैसे सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। दिखावे के लिए मासूम और भोले-भाले बनने वाले भास्कर मगरदे की इंसानियत तब कहा चली गई थी जब वह एक बुजुर्ग आदिवासी किसान का टेटुआ दबाकर उसे जान से मारने का कृत्य कर रहे थे। आज भी वह वीडियों जनता के बीच में हैं। महाभारत काल में जिस प्रकार द्रोपदी को नग्न कर चीरहरण का प्रयास दुः शासन द्वारा किया गया था उसी प्रकार खेड़ीरामोशी में एक बुजुर्ग महिला को नग्न कर चीरहरण करने का प्रयास भास्कर मगरदे एवं उनके साथियों द्वारा सरेआम किया गया जिसका वीडियों एवं आडियों आज भी जनमानस में मौजूद है। जनता अब यह देखना चाहती है इन दुःशासनों का साथ देने कौन-कौन आगे आ रहा हैं। अब इनका अंत निश्चित है ईश्वर को भी अब इनका तांडव अच्छा नही लग रहा है।

जे.सी.बी. एवं कई वाहन के काफिले के साथ पूरे ग्रामवासियों एवं आदिवासियों के साथ अत्याचार करने पहंुचे भास्कर एवं उनके साथियों के कुकृत्य के वीडियों आज भी जनमानस में मौजूद है। सत्ता के नषे में चूर भाजपाई प्रधानमंत्री मोदी एक रूपये में हजारों एकड़ गरीबों की जमीन अडानी, अंबानी एवं रामदेव को साैंपकर भारत देष को अमीरों को बेच रहे हैं, देष खोखला कर रहे हैं। उसी प्रकार आज उनके नेता देश-प्रदेश एवं जिलों में लूटने के बाद ग्राम स्तर तक पहंुच गये हैं और आरोप कांग्रेस पार्टी एवं सुखदेव पांसे जैसे लोगों पर लगा रहे हैं। सारे क्षेत्र को मालूम है कि कांग्रेस पार्टी एवं सुखदेव पांसे गरीबों के लिए लड़ने वाले नेता है हर सुख-दुख में वह गरीबों एवं क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं। बीमारी-लाचारी में वह गरीबों की तन-मन-धन से मदद करते है न कि भाजपाईयों की तहर उनकी जमीन हड़पते हैं। भाजपा नेताओं की तानाशाही एवं भ्रष्टाचार की नीतियों से आम जनता तंग आ चुकी हैं। हिन्दुओं को मुसलमानों का तथा मुसलमानों को हिन्दुओं का डर दिखाकर वोट बटोरने के षड़यंत्र का अब पर्दाफाश हो चुका है। देष की संप्रभुता को अमेरीका के हाथों गिरवी रखने का भाजपाईयों का पर्दाफाश हो चुका है जनता अब इनको माकूल जवाब देगी।

उक्ताशय का विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचरण इड़पाचे ने कहा कि अब समय आ गया है कि समस्त आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, अल्पसंख्यक, बुद्धिजीवी वर्ग एक जुट हो इन तानाशाही रवैया अपनाने वाले धनपति, बाहुबली तथा सत्ता के नषे में चूर भाजपाईयों को सबक सिखाये जिससे यह किसी गरीब की भूमि हड़प न सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button