Betul news:निजी संस्था पर मेहरबान सारनी नगर पालिका, लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान

आप ने लगाया राजस्व की वसूली में दूजा व्यवहार करने का आरोप


बैतूल। नगर पालिका सारनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 में फुटबॉल ग्राउंड में करोड़ों रुपए की लागत से भवन, दीर्घा चेयर निर्माण कार्य किया गया हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी द्वारा आरटीआई के माध्यम से जानकारी ली गई हैं कि इस परिसर में निजी संस्था द्वारा किए जाने वाले किसी भी आयोजनों का कोई भी शुल्क (राजस्व) नगर पालिका को भुगतान नहीं किया गया है। निजी खेल संस्था विगत कई वर्षों से शासकीय संपत्ति का बेजा निशुल्क उपयोग कर रही है।
इस मामले में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव शिबू विश्वकर्मा ने राजस्व की वसूली में दूजा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी मेश्राम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही करने की मांग की।
विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि नपा क्षेत्र में शासकीय संपत्ति का विगत कई वर्ष से निजी खेल संस्था द्वारा अपने निजी हित में संपूर्ण उपयोग किया जा रहा हैं और राजस्व विभाग किसी प्रकार की कोई राजस्व की कार्यवाही करता नजर नहीं आ रहा हैं। वहीं दूसरी ओर इस परिसर में विवाह या कोई निजी कार्यक्रम करने पर एक दिन का हजारों रुपए राजस्व विभाग जरूर वसूल रहा हैं और निजी व्यवसायिक खेल संस्था के आयोजन में किसी प्रकार का कोई राजस्व नही लिया जाता है। ये बेहद गंभीर विषय हैं शासन के राजस्व को इससे क्षति और जनता के साथ दूजा व्यवहार राजस्व विभाग का नजर आया है। आम आदमी पार्टी को शिकायत ये भी प्राप्त हुई हैं कि निजी संस्था की सामग्री इस बिल्डिंग में रखी जाती है और इसकी ताला चाबी भी निजी संस्था से जुड़े लोग अपने पास रखते हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि जनता के टैक्स के पैसों से बने फुटबॉल ग्राउंड परिसर का उपयोग करने वाली संस्था व आम जनता से समान राजस्व की वसूली की जाए। ऐसा नहीं किए जाने पर कलेक्टर से शिकायत की जाएगी। इस दौरान पार्टी के जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया, जिला सचिव शिक्षा विंग सुरेश जावलकर, यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव राकेश सिंह, सर्किल प्रभारी अजय सरनकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button