Betul news: इस संस्था के बहकावे में ना आए, पैसा डबल करने का झांसा देकर करते हैं ठगी

ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में कलेक्टर से की शिकायत

Crime News : बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकास खंड के चोर पांढरा के ग्रामीणों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है करीब एक सैकड़ा लोगों से द हलदार विकास क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड वड़ोदरा नामक संस्था ने साल भर में रकम डबल करने का झांसा देकर ग्रामीणों से लाखों का इन्वेस्ट कराया है। ठगे जाने के बाद इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी के नेतृत्व में इसकी शिकायत जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कलेक्टर से की है।

बताया जा रहा है कि संस्था के एजेंट ने मासिक किस्तों की राशि डबल किए जाने का हवाला दिया। लालच में आकर ग्रामीणों ने इस संस्था में अपने पसीने की गाढ़ी कमाई लगा दी। वहीं जब कुछ माह बीत जाने के बाद राशि की मांग की गई तो पहले तो इन्वेस्टरों ने कुछ दिन में पैसे देने की बात कही। फिर गोलमोल जवाब दिया गया। कुछ माह बीत जाने के बाद रकम जमा कर्ताओं को ठगे जाने का अहसास हुआ। तब जाकर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने इसकी शिकायत सोमवार को कलेक्टर से की है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने फायदे की आस में अपनी जमा पूंजी इस संस्था में लगाई थी। लेकिन अब संस्था उनके पैसे लेकर फरार हो गई है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने द हलदार विकास क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड वड़ोदरा संस्था चलाने वाले सभी के ऊपर कार्यवाही की मांग की।

— गुमराह कर रहा संस्था का एजेंट–

पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने बताया कि यह तो एक ही गांव का मामला है और यहां एक सैकड़ा ग्रामीण ठगी का शिकार हो गए है। संस्था द्वारा जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठगी को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमित बस्तवार नामक व्यक्ति उक्त संस्था के नाम पर ग्रामीणों से पैसा ले रहा था। अब वह ग्रामीणों को कई महीनों से गुमराह कर रहा हैं। श्री सोनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी, श्रमिक विकास संगठन प्रदेश सचिव विनोद जगताप, लोकसभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता शंकर पेंदाम, जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार वाईकर, जिला अध्यक्ष बौद्धिक विंग ललित कुमार देशमुख, जिला उपाध्यक्ष फिरदोस खान, लीगल विंग जिला अध्यक्ष भरत सेन, जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया, श्रमिक विकास संगठन जिला सचिव मुकेश गायकवाड़, यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव राकेश सिंह, अनुसूचित जनजाति विंग जिला सचिव संजय परपाचे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष रामकेश कवड़े, ईश्वर मर्सकोले, रामरतन धुर्वे, लक्ष्मण तुमड़ाम प्रकाश वरकडे शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button