अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे स्वास्थ्य और अनुशासन के सूत्र।

प्रतिदिन 10 मिनट योग करने का संकल्प, विद्यालय में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम।

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैजयंती सोमण सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रीन सिटी सेक्टर-ए बैतूल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार तथा विद्यालय भूमि दानदाता श्री शेखर सोमण की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास कराया गया और विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शेखर सोमण ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग करने, उत्तम आहार ग्रहण करने तथा अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है।

इस अवसर पर शेखर सोमण ने विद्यालय में प्रतिदिन 10 मिनट की योग श्रृंखला संचालित करने का निर्देश भी दिया, ताकि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया तथा स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button