मेघनाथ बाबा मेले में रंगारंग कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।
भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

बैतूल। भैसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया गुरुवा के ग्राम जीरुढाना में मेघनाथ बाबा के मेले के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उनके साथ भीमपुर मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, रतनपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा यादव, सरपंच श्यामलाल इरपाचे, जनपद सदस्य बब्बू पंद्राम सहित ग्राम के बब्बू सोनी, सरपंच एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




