Betul News: पहाड़ से 100 फिट नीचे झरने में गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Betul News Today: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक का पहाड़ से पैर स्लिप हो गया और वह 100 फीट नीचे झरने में गिर गया। इससे उसकी  दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक पुलिस ने तलाश कर  बमुश्किल  शव को बरामद किया।

घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मर्दवानी की है।  जहां रविवार देर शाम जंगल में गाय ओर बकरी चराने गए युवक अजय अखंडे पिता संतलाल उम्र 26 निवासी मर्दवानी पहाड़ पर से पैर स्लिप हो गया। जिसके चलते वह गुगवल गोंदी के झरने में जा गिरा। गंभीर चोट आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पाढर पुलिस चौकी से सहायक उप निरीक्षक जगदीश रैकवार और प्रधानारक्षक कांता कीर आरक्षक विष्णु घटनास्थल पहुंचे। बमुश्किल उसके शव को निकल कर उपर लाया गया । जिला अस्पताल में  सोमवार उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक का पैर स्लिप हो जाने से वे झरने  में गिर गया था और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button