Betul news: जेएच कालेज में 14 जुलाई से होंगे ये चौंकाने वाले बदलाव!

बैतूल। जिले के सबसे बड़े जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 14 जुलाई से सब कुछ बदलने जा रहा है! अब यह महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बन गया है। इस महाविद्यालय को अधोसंरचना विकास के लिए 602.00 लाख रुपये मिल रहे हैं। वार्षिक आवर्ती व्यय के लिए 160.50 लाख रुपये की स्वीकृति, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और मनोविज्ञान जैसे नए विषय शामिल होंगे। 18 शैक्षणिक पद और 7 अशैक्षणिक पद भी स्वीकृत किए गए है।

14 जुलाई से छात्रों के लिए बस सेवा की शुरुआत भी हो रही है अब कॉलेज आना और भी आसान होगा। महाविद्यालय में विद्यावन, हिन्दी ग्रंथ अकादमी का काउंटर, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, और विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र की स्थापना। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के सुचारु संचालन के लिए शासन स्तर पर टीम गठित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button