Betul news : वन विभाग के हत्थे चढ़ा शिकारी, मास के लालच में मोर और नेवले का करता था शिकार

Hunter caught by forest department, used to hunt peacock and mongoose in the greed of meat

वन अमले ने घेराबंदी कर पकड़ा

बैतूल। दक्षिण वन मंडल की भैंसदेही रेंज में मोर और नेवले के शिकार का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी मिलते ही दक्षिण वनमंडल के डीएफओ विजयानंतम टीआर ने वन अमले को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद वन अमले की टीम गठित की गई। मोर और नेवले के शिकार के एक आरोपी को दक्षिण वनमंडल के अमले ने घेराबंदी कर पकड़ा।

राजनीति: कांग्रेस के वार पर भाजपा ने किया पलटवार, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष और 3 पार्षद भगवा रंग में रंगे … यह पढ़े

जानकारी के मुताबिक दक्षिण वनमंडल के एसडीओ आशीष बंसोड़ सहित अन्य वन अधिकारियों ने शुक्रवार को आरोपी चुड्डा पिता चुन्नी अखंडे निवासी पिपरीढाना को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने 4 कुत्ते पाल रखे हैं, जिससे उसने 2 मोर एवं एक नेवले का शिकार कर खाया है। आरोपी के पास से टीम ने एक लोहे का जाल एवं शिकार किए मोर के पंख जब्त किए हैं। आरोपी को वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 2 ( 16 ) ख , 9 , 39 ( 2 ) ( 3 ) , 44 , 49 , 51 और धारा 52 के तहत दक्षिण वनमंडल के अमले ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button