बालनेर में 3 मई को कुनबी समाज के रिति रिवाजों से होगा निःशुल्क कन्यादान विवाह सम्मेलन।

बैतूल। भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बालनेर में क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन के तत्वावधान में 11 वा निःशुल्क कन्यादान विवाह सम्मेलन 3 मई दिन रविवार को आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कुनबी समाज संगठन भैंसदेही के ब्लांक अध्यक्ष वासुदेव धोटे के नेतृत्व में पूरा संगठन तन मन धन से विगत एक महा से तैयारियों में जुटा है। ब्लांक सचिव केशर लोखण्डे ने बताया कि विवाह महोत्सव की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
– कुनबी समाज के रिति रिवाजों से विवाह होगा सम्पन्न
कन्यादान विवाह सम्मेलन पुरे कुनबी समाज के रिति रिवाजों से सम्पन्न किया जाएगा। शुक्रवार महिला संगठन ब्लांक अध्यक्ष श्रीमती पावस प्रमोद महाले के नेतृत्व में ग्राम बालनेर में मातृ-शक्तियों द्वारा खनमिटटी का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। वहीं मेहंदी रस्म सहित होने वाले कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे विवाह स्थल पर सामाजिक बंधुओं और ग्रामीणों द्वारा मंडापाछदान किया जाएगा। रविवार दोपहर 11 बजे बारातियों का स्वागत,12 बजें विवाह मंडप में दुल्हन दुल्हों का प्रवेश गायत्री परिवार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ नवदम्पत्तियों के विवाह सम्पन्न किए जाएंगे।
– कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक लोग होगे शामिल
कन्यादान विवाह सम्मेलन में नवदम्पत्तियों को आशिर्वाद देने जिले भर से राजनेता जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, ज़िले के सामाजिक सगठन के पदाधिकारी सहित भैंसदेही ब्लांक के 35 गांवों से हजारों लोग बालनेर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद और दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देंगे।




