Betul News : पूर्व मंडल अध्यक्ष के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार
Betul News: In-charge minister Inder Singh Parmar reached the residence of former divisional president
बैतूल। स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार अपनी अति व्यस्तता में समय निकालकर बुधवार रात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा के नवीन निवास पर पहुंचे। यहां उनका पूर्व सांसद सुभाष आहूजा एवं राजेश आहूजा ने आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री के साथ सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, भाजपा जिला प्रभारी सुजीत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर भी आहूजा निवास पहुंची थी।
प्रभारी मंत्री आहूजा निवास पर आधा घंटे से अधिक समय तक रहे। जहां उन्होंने राजेश आहूजा की माताजी कैलाशरानी आहूजा,राकेश बंटी आहूजा,अभिनव आहूजा समेत आहूजा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके जिला भाजपा महामंत्री कमलेश सिंह,सुधाकर पंवार एवं राहुल चौहान, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपू सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, मंडल महामंत्री गीतेश बारस्कर, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी , महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता देशमुख, बबलू मालवी, मनीष मिसर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान, जगदीश आहूजा, केऊलाल यादव आदि मौजूद थे। राजेश आहूजा ने सभी उपस्थितों के प्रति धन्यवाद जताया।