Betul news: श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर में मनाई श्रीमती पिंकी दिनेश मालवी की 22वीं विवाह वर्षगांठ

बैतूल। श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर के सक्रिय एवं कर्मठ सदस्य दिनेश मालवी और श्रीमती पिंकी मालवी की 22वीं विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में माता मंदिर में एक विशेष धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री माता मंदिर के पुजारी पंडित जीवन गिरी गोस्वामी ने मालवी दंपति से माता का पूजन करवाया। मंत्रोच्चारण के बीच, धार्मिक भावना से ओत-प्रोत होकर, श्रीमती पिंकी और दिनेश मालवी ने अपनी विवाह वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाया।

समिति के सभी सदस्यों और महिला मंडल ने इस शुभ अवसर पर दिनेश और पिंकी मालवी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दंपति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। विवाह वर्षगांठ के इस पावन अवसर पर मालवी दंपत्ति ने मंदिर को एक सर्व सुविधा युक्त चौरंग भेंट किया। इसके अतिरिक्त, माता के श्रृंगार के लिए भी भेंट दी गई, जिससे माता की मूर्ति को सजाया गया। इस धार्मिक समारोह ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में भक्ति और आनंद की भावना भर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button