Betul news:20 लाख की लागत से होगी सदर ओवर ब्रिज की मरम्मत

ब्रिज पर जगह-जगह निकल आई लोहे की छड़ 

Betul News: बैतूल। सदर ओवर ब्रिज का जल्द कायाकल्प होने वाला है। इसका काम भी शुरु हो गया है। सेतू विभाग के माध्यम से यहां लगभग 20 लाख रुपए की लागत से ब्रिज पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को सुविधा होगी।

वर्तमान में ब्रिज पर जगह-जगह लोहे की छड़ निकल आई है और सड़क में भी गड्ढे हो गए हैं। फुटपाथ भी टूट गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। सेतू विभाग के माध्यम से यहां पर कर्मचारियों ने सफाई का काम शुरु कर दिया है। वहीं गड्ढे भरे जा रहे हैं। जिसके बाद डामरीकरण होगा।

सेतु विभाग के अधिकारी नीलेश सलामे ने बताया ब्रिज पर डामरीकरण किया जाना है। इसको लेकर साफ-सफाई सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button