Betul news: जीन सेक्टर में पोषण माह का आयोजन, खाद्य प्रदर्शनी से किया जागरूक

बैतूल। जिले के जीन सेक्टर में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न पौष्टिक आहारों को प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर ज्योति भालेकर, शशिकला माकोडे, कुसुम बारस्कर, रुक्मणी कजोडे, ललिता कवडे, लीलावती परते, रेखा काले, सूर्यवंती लिखितकर, सुमित्रा पुवारे, सहित सहायिका और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन सभी ने मिलकर पोषण संबंधी जानकारी साझा की और उपस्थित महिलाओं और बच्चों को सही आहार की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सुपरवाइजर ज्योति भालेकर ने कहा कि सही पोषण एक स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में कोई रुकावट न आए।
प्रदर्शनी में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन
इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में दलिया, हरी सब्जिया, फल, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को इन खाद्य पदार्थों की पौष्टिकता और उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए सही आहार कितना महत्वपूर्ण है।




