सारनी क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए शुरू किया पंजीयन अभियान क्षेत्र में पाम्पलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगारो को रोजगार देने की शुरू की गई मुहिम।

सारनी। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, जिला बैतूल ने सारनी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पहल शुरू की है। संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार बौरासी ने बताया कि सारनी क्षेत्र में नए यूनिट का कार्य प्रारंभ होने के बाद बीएचईएल एवं उसकी सहयोगी कंपनियों में कुशल, अर्धकुशल तथा अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की आवश्यकता बढ़ने की संभावना है।
संगठन ने दावा किया है कि वह संबंधित कंपनियों से लगातार संपर्क कर स्थानीय एवं क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए चर्चा करेगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से बायोडाटा, आधार कार्ड की छायाप्रति, वोटर आईडी कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो दो सेट में जमा कराने की अपील की गई है।
संगठन के अनुसार प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अभ्यर्थियों का डाटा संबंधित कंपनियों को उपलब्ध कराया जाएगा तथा रोजगार दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। युवाओं से जून माह के भीतर अपने दस्तावेज संगठन कार्यालय, क्वार्टर नंबर ओल्ड ई-23, शॉपिंग सेंटर, सारनी में जमा कराने को कहा गया है।
रोजगार पंजीयन अभियान के संबंध में सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर-बगडोना एवं घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को संपर्क सूत्र बनाया गया है, बैतूल जिले के किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति कर अपने दस्तावेज जमा कर सकता है ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को इस पहल का लाभ मिल सके और बैतूल जिले के किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति संगठन से संपर्क कर सकता है।




