Politics news: बैतूल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे अलस्या पारधी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मांगे आवश्यक दस्तावेज

बैतूल। पारधी समुदाय के मुखिया अलस्या पारधी ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से आवश्यक दस्तावेजों की मांग की है। कलेक्टर को प्रेषित आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मैं अलस्या सोलंकी पिता केशवराव सोलंकी बैतूल विधान सभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव लड़ने हेतु नाम निर्देशन पत्र भरकर चुनाव प्रक्रिया में किसी दल अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहता हूं जिसके लिए उन्होंने बैतूल विधानसभा क्षेत्र का नक्शा, बैतूल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सूची सहित अन्य दस्तावेजों की मांग की है।




