आयुष विभाग ने वृद्ध जनों के लिए लगाया विशेष हॉलिस्टिक वेल बीइंग कैंप।

दो वृद्ध आश्रमों में 73 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार और योग मार्गदर्शन। मातोश्री उड़दन और आनंद धाम जामठी में आयोजित हुए शिविर।

 

बैतूल। संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आदेश परिपालन में 19 फरवरी को मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन तथा 20 फरवरी को सेवा भारती आनंद धाम वृद्ध आश्रम जामठी भारत भारती बैतूल में आयुष विभाग बैतूल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु हॉलिस्टिक वेल बीइंग कैंप का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ.योगेश चौकीकर ने बताया कि वरिष्ठजनों के समग्र कल्याण के उद्देश्य से यह शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन में शिविर के नोडल अधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर झरबडे तथा सहायक नोडल डॉ निधि मालवीय सहित कुल 8 कर्मचारियों ने 27 वृद्धजनों का परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उपचार दिया। योग शिक्षक परिषि पवार एवं सागर सिवनकर ने उपयोगी योगाभ्यास कराए।

सेवा भारती आनंद धाम वृद्ध आश्रम जामठी में विशिष्ट अतिथि माननीय अजय भार्गव सचिव सेवा भारती आनंद धाम भारत भारती की उपस्थिति में शिविर प्रारंभ हुआ। डॉक्टर शैलेंद्र कृष्ण तिवारी, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह शाक्य, डॉक्टर वंदना शाक्य सहित 8 कर्मचारियों ने 46 वृद्धजनों को उपचार एवं परामर्श दिया। योग शिक्षक पारुल पालीवाल एवं योग सहायक भूपेंद्र सिंह देवडे ने आवश्यक योगाभ्यास कराए। शिविर में स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित आहार विहार की जानकारी दी गई। शिविर का प्रचार-प्रसार पेम्पलेट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से किया गया, जिससे आसपास के नागरिकों ने भी आयुष औषधियों का लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button