World Tribal Day: विश्व आदिवासी दिवस की संध्या पर घर-घर में जलेंगे दीपक, घरों पर लगाए जाएंगे सतरंगी ध्वज 

समस्त आदिवासी समाज संगठन की बैठक में बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

Betul News: बैतूल। समस्त आदिवासी समाज संगठन की बैठक गुरुद्वारा रोड स्थित आदिवासी सामुदायिक मंगल भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता समस्त आदिवासी समाज संगठन के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल उइके ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस पूरे जिले व तहसीलों में धूमधाम से मनाया जाएगा।
संगठन ने आदिवासी समाज के सभी नागरिकों से अपील की हैं   कि विश्व आदिवासी दिवस की संध्या पर सभी सामाजिक बंधुओं से घरों में दीपक जलाने एवं सतरंगी ध्वज लगाने की अपील की हैं। आदिवासी समाज के सभी संगठनों व नागरिकों से आग्रह किया हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा अपने अपने गांवों व क्षेत्रों में पौधरोपण करें। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सामाजिकजनों को अधिक से अधिक संख्या में परिवार के साथ शामिल होने व कार्यक्रम हेतु तन ,मन, धन से सहयोग की अपेक्षा की हैं। बैठक में प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रही मारपीट, अत्याचारों व शोषण पर भी चर्चा कर चिंता जताई। आदिवासियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड के दायरे से बाहर रखने हेतु सरकार से मांग की जाएगी।
इस बैठक में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कल्लू सिंह उइके, अंतुसिंह मर्सकोले, आकास जिला अध्यक्ष शंकर सिंह आहके,कार्यकारी अध्यक्ष संजय धुर्वे, दुर्गा उइके, देवेश्वरी मरकाम, इंजी.अखिलेश कवड़े, प्रांतीय महासचिव आकास सरवन मरकाम, सुशीला धुर्वे, वारु दहीकर, एस.एस. उइके, जुगन सिंह सरियाम, सौरभ सलामे, सुनीता उइके सरपंच, विनायक इवने, पुनुराम वाड़ीवा, रोहित इवने, हंसराज मर्सकोले सरपंच, सुरेश सलामे, मनीष परते, विजय धुर्वे सरपंच, भूपेन्द्र सिंह पन्द्राम, धर्मराज मर्सकोले, निकेश उइके, जितेंद्र सिंह इवने उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button