hindu rally: बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचारों के खिलाफ संगठित हुआ सकल हिंदू समाज

बांग्लादेशी हिंदुओं को न्याय दिलाने आठनेर नगर में आयोजित हुई विराट हिंदू रैली


बैतूल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आठनेर नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी जाति, बिरादरी, पंथ के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। समस्त व्यापारियों ने स्वेच्छा से पूरे बाजार को बंद रख रैली को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम मंदिर से रैली के रूप में किया गया,जो कि पटेल मोहल्ला, हनुमान मंदिर, कुनबी मोहल्ला, बाजार चौक, बस स्टैंड होते हुए पुलिस ग्राउंड में समापन किया गया। बस स्टैंड पर विशाल जन समुदाय को मुख्य वक्ता ने संबोधित किया।।मुख्य वक्ता आशुतोष सिंह चौहान ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि चिन्मय प्रभु जो कि इस्कान से जुड़े एक हिंदू संत है। जिन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय के लिए आवाज उठाई,उन्हें झूठे अपराध में बांग्लादेश की सरकार ने जेल में डाल दिया है। उन पर देशद्रोह का मुकदमा थोपा गया है। वह बांग्लादेश जिसका जन्म भारत की ही देन है। वही बांग्लादेश वहां पर रह रहे हिंदू समाज पर सुनियोजित तरीके से अमानवीय अत्याचार कर रहा है। वहां की सरकार, पुलिस, सेना सभी मुकदर्शक बनकर परोक्ष रूप से कट्टरपंथी उपद्रवियों का सहयोग कर रहे हैं। हिंदुओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है मंदिर, घर, दुकानें जलाए जा रहे हैं। बहन, बेटियों की आबरू लूटी जा रही है। युवकों को सरेआम चौराहो पर, सड़को पर मार के लटकाया जा रहा है। मानवाधिकार चुप है। वहां 30 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की थी जो घटकर 8 प्रतिशत रह गई है। सकल हिंदू समाज भारत सरकार की महामहिम राष्ट्रपति से अपील करता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे इन अत्याचारों के खिलाफ भारत सरकार हस्तक्षेप करें तथा वहां के हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें एवं इस सभी घटनाओं के कट्टरपंथी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस आशय का राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। कार्यक्रम में सकल व्यापारी संघ, गायत्री परिवार, योग वेदांत समिति, पतंजलि परिवार सहित समस्त वैचारिक आध्यात्मिक संगठन, नगरवासी तथा पूरे विकासखंड के गांव से आए हुए सैकड़ों हिंदू लोग सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button