Betul news: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल का बैतूल में भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी से किया अभिनंदन

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के बैतूल नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के प्रमुख स्थान पर आयोजित किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल, और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के बीच दुर्गादास उइके का स्वागत हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश में 29 में से 29 सीटें जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बैतूल विधान सभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। उनके इस योगदान के लिए उन्हें भी शाल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष बाबा माकोडे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील गुड्डू शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पप्पी शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री अतीत पवार, नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, रक्कू शर्मा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, बलवीर मालवीय, पूर्व पार्षद बबलू मालवीय, और अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शारिक खान प्रमुख थे।

इसके अलावा, भाजपा के मनीष मिसर, कपिल वर्मा, ओम मालवीय, मनीष ठाकुर, बल्लू मालवीय, राजेश आर्य, गज्जू दत्ता, निक्की त्रमकार, शुभम मालवीय, योगेश उइके, दीपक श्रीवास्तव, सूरज मंदरे, मुकेश झारे, कुणाल शर्मा, पवन शर्मा, अंशुल राजपूत, प्रवीण वराठे, पवन राठौर, विजय पानकर, रवि सोनी, लालू साहू, रोहित यादव, लोकेश साहू, पियूष भावसार, सुनील पवार, कमलेश यादव, बिल्लू शर्मा, राहुल पारिख, त्रिशूल शर्मा, शानू शर्मा, मंटू शर्मा, अनुराग जैन, विजय खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, कमल अड़लक, श्रवण आर्य, सुरेंद्र यादव, संतोष यादव, पुनीत देशमुख, शुभम मालवीय, पम्मू शर्मा, राजा शर्मा, अनुज लुहाड़िया, रितिक कटारे, गुड्डा वर्मा, गुड्डा चौलिया, अकरम मैक्स टेलर, योगेश्वर गायकवाड, पाशु खान, फरजाद पटेल, जयदीप रूनवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button