Betul news: डीसीए ने लगातार तीसरी बार किया स्मृति कप पर कब्जा 

बैतूल। स्मृति कप 2024 को डीसीए सीनियर ने लगातार तीसरे वर्ष जीतकर इतिहास रचा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल के तत्वाधान में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में स्व. बुधराव देशमुख (पूर्व विधायक) एवं स्व. ठाकुर चंद्रचूड़ सिंह किलेदार की स्मृति में आयोजित स्मृति कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार 30 नवंबर को डीसीए और पीपी (पुलिस प्रशासन) लीजेंड के मध्य खेला गया, जिसमें डीसीए की टीम ने शानदार जीत हासिल की।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल दत्त दीक्षित और अध्यक्ष जगेंद्र तोमर ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीपी लीजेंड को पहला झटका पहले ही ओवर में नवीन नागले ने दिया। उन्होंने तेज तर्रार ओपनर अर्शदीप टाटा को आकाश के हाथों कैच कराया, दूसरे विकेट के लिए भी डीसीए को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। धाकड़ बल्लेबाज जैद 11 रन बनाकर अनुराग मालवीय की गेंद पर बोल्ड हो गए। साहिल एक छोर संभाले रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरे 50 रन पर वे पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। राहुल जैक्सन और दिव्यांशु पांडे ने क्रमशः 35 हुआ 28 रनों का योगदान देकर टीम के स्कोर को 174 रनों तक पहुंचाया जबकि टीम के 7 विकेट आउट हुए। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.नितिन देशमुख ने बताया कि डीसीए सीनियर की ओर से अनुराग ने 4 विकेट झटके जबकि रणजी खिलाड़ी गौतम रघुवंशी नवीन नागले और आकाश ने एक-एक विकेट लिया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय हुद्दार और सहसचिव शैलेश गुबरेले और रमन ठाकुर ने बताया कि 175 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी डीसीए की टीम ने अच्छी और तेज शुरुआत की परंतु दो तीन ओवर में पिछले मैच के शतक वीर भानु रघुवंशी 26 रन बनाकर टीम के 36 रनों पर आउट हो गए। एक छोर पर आदर्श दुबे संभाल कर खेलते रहे जबकि दूसरे छोर पर रणजी खिलाड़ी गौतम रघुवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए तेजी से 70 रन बनाएं जबकि आदर्श दुबे ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इस तरह डीसीए ने तीसरी बार स्मृति कप पर 8 विकेट से टूर्नामेंट की चमचमाती ट्राफी पर कब्जा किया। सुधीर जैन और शंकर चौकीकर ने बताया कि पीपी लीजेंड की ओर से दोनों विकेट राज ने लिए। पुरस्कार वितरण के पूर्व स्व. बुधराव देशमुख और ठाकुर चंद्रचूड़ किलेदार को सभी उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजसिंह परिहार और राघवेंद्र सिंह किलेदार ने बताया कि पुरस्कार वितरण राम प्रसाद सोनी ,(पूर्व शिक्षक), वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र सिंह तोमर, केवी अस्पताल के संचालक डॉ.राजेंद्र देशमुख, बालाजी एसोसिएट के संचालक संदीप सोनी और अनिल खवसे तथा आरएसके ग्रुप के राघवेंद्र सिंह किलेदार ने किया। सर्वश्रेष्ठ बैटर राहुल कोस्ठा पीपी लीजेंड, बेस्ट बॉलर अनुराग मालवी, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर आदर्श दुबे, मैन ऑफ द मैच गौतम रघुवंशी रहे। मैन ऑफ द सीरीज भानु रघुवंशी, बेस्ट फील्डर मनोज दहीकर रहे। सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद अनिल दीक्षित ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button