चार वार्डों की संयुक्त बैठक में बनी हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा

13 दिसंबर को होगा विशाल सकल हिन्दू समाज सम्मेलन

बैतूल नगर में 13 दिसंबर, दिन शनिवार को सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। सम्मेलन भगतसिंह बस्ती के अंतर्गत आने वाले विनोबा वार्ड, लोहिया वार्ड, शंकर वार्ड और विवेकानंद वार्ड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आयोजन समिति ने मंगलवार 9 दिसंबर को माचना घाट पर बैठक आयोजित की, जिसमें पूरे आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में यह तय किया गया कि सम्मेलन में प्रत्येक घर से परिवार सहित पहुंचने का विशेष निमंत्रण दिया जाएगा। कार्यक्रम को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए महापुरुषों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले रंगमंचीय कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण भारत माता की सामूहिक आरती होगी, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित समाजजन हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम स्थल फिल्टर प्लांट के पास तय किया गया है, जहां उपस्थित सामाजिक बंधुओं के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति और विभिन्न वार्डों के प्रमुख सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से रुद्रनारायण मालवी, शिवदयाल साहू, अनिल ओमकार, माधोराव बिसन्द्रे, आनंद प्रजापति, पप्पू पवार, पिंटू महाले, बबलू मालवी, गणेश पवार, गणेश मालवीय, एल.पी. साहू, जयगोपाल साहू, अरुण परिहार, पवन साहू, कुसुमलाल पवार, मुकेश झारे, मधु साहू, राजू शर्मा, दीपक झारिया, श्रीराम दियावार, कुलदीप माहोरे, किशोर यादव, विक्रम शर्मा, श्रीकांत वटे, दत्तू ठाकुर, मनीष धोटे, श्री साबले, पंडागरे, डिगरसे और पीयूष साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button