Betul news: कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर एक लाख की राशि देने की मांग

कोटवार वेलफेयर सोसाइटी ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। कोटवार संघ ने सोमवार 11 मार्च को जिलाध्यक्ष रामदास गुजरे एवं सचिव लोकेश पाटिल के नेतृत्व में कोटवारों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कोटवार संघ ने सेवानिवृत्त कोटवारों को राशि 1 लाख रूपये दिये जाने सहित सेवानिवृत्त एवं मृत कोटवारों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्य कोटवार की पत्नि, पुत्र, पुत्री, बहु, पोता-पोती जो पात्र हो उनको पहले कोटवार पद पर नियुक्त करने की प्राथमिकता देने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि कई ग्राम पंचायत द्वारा कोटवारों के विरुध्द दबाव में या साजिश के तहत ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाकर संबंधित तहसील के तहसीलदार को गुमराह कर दिया जाता है जो कि न्यायपूर्ण नही है। जिलाध्यक्ष रामदास गुजरे ने बताया कि जिले में किसी भी कोटवार की मृत्यु या सेवानिवृत्त होने पर उसके वंशज अथवा परिवार के सदस्य को कोटवार पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए एवं सेवानिवृत होने वाले कोटवार को म प्र शासन राज्स्व विभाग के पत्र अनुसार राशि एक लाख रुपए दिया जाना चाहिए। इस मौके पर जिले की विभिन्न तहसील के कोटवार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button