Betul news: दैवेभो कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री को सुनाई व्यथा
16-17 वर्ष से काम कर रहे कर्मचारियों ने नियमितीकरण की लगाई गुहार

बैतूल। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार 15 फरवरी को बैतूल प्रवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को नियमितीकरण के संबध में सांसद डीडी उइके एवं पूर्व विधायक अलकेश आर्य की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा। दैवेभो कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाते हुए नियमितीकरण की गुहार लगाई।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के अध्यक्ष अमित सक्सेना ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र श्री शुक्ल को बताया कि नगर पालिका परिषद बैतूल में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कार्य करते हुए 16-17 वर्ष हो चुके है। इन कर्मचारियों ने जल प्रदाय, सफाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अग्निशमन जैसी महत्वपूर्ण सेवा के कार्यों व कोविड 19 जैसी जानलेवा बीमारियों में भी अपनी सेवा, नगरीय निकाय को प्रदान की है लेकिन इन्हें आज दिनांक तक नियमित नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हित में आदेश जारी करते हुए नगर पालिका परिषद-बैतूल कार्यालय अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किये जाने के संबंध में उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के अध्यक्ष अमित सक्सेना, गोकुल रागड़े, अशोक ढेगे, सुखदेव बारस्कर, रामशंकर गाडगे, प्रमोद कुमार ढेकले, हंसराज पवार, संजय वाल्मीकि, पवन भाटिया, रोहित बंजारे, अनिल गावंडे, फहीम शाह, धीरज पवार, प्रियांशु वानखेडे, कमलेश बघेल, जगदीश साहू, अनिल पाल, वासुदेव भूसुमकर, अनिल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।




