Mandi Bhav Today Betul: बैतूल मंडी में बढ़े चने के दाम,गेहूं में भी आई तेजी

Mandi Bhav Today Betul: मध्यप्रदेश की बैतूल कृषि उपज मंडी में गुरुवार 6 जून को चना और गेहूं के दाम में तेजी आ गई है। मंडी में गुरुवार को चना की आवक 410 बोरा की हुई जिसकी नीलामी अधिकतम 6610 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
बुधवार को मंडी में चना ऊंचे में 6545 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। मंडी में गेहूं के दाम भी तेज हो रहे हैं। बुधवार को गेहूं 2651 रुपये प्रति क्विंटल बिका था लेकिन गुरुवार को इसके दाम उछलकर 2720 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।मंडी में गुरुवार को सभी जिंसों की 9139 बोरा की आवक हुई।





