बालाजीपुरम में तीन दिवसीय योग महोत्सव शुरू ।

बच्चों, महिलाओं और योग साधकों ने नगर भ्रमण कर योग अपनाने का दिया संदेश।

बैतूल। भारत के पांचवें धाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में 16 जून से योग शिविर का शुभारंभ हो गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 19, 20 और 21 जून को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग महोत्सव की तैयारियों के तहत मंगलवार को बैतूल बाजार नगर में भव्य योग जागरूकता रैली निकाली गई। बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को योग महोत्सव से जोड़ना रहा।

रैली में बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के योग साधकों ने भाग लिया। पवार चौक से प्रारंभ हुई रैली बाजार चौक, चौकीपुरा, बड़ा शिव मंदिर और यूनियन बैंक मार्ग से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में योग गीतों, नारों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकों को 19, 20 और 21 जून को बालाजीपुरम में आयोजित योग महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर योग के लाभ बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। रैली के दौरान नगरवासियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

नियमित योग क्लास बैतूल बाजार के योगा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित रैली की शुरुआत कार्मेल चिल्ड्रन स्कूल से हुई और समापन बालाजीपुरम में भगवान बालाजी की महाआरती के साथ किया गया।

इस अवसर पर बालाजीपुरम मंदिर की सहसंस्थापिका श्रीमती जयदेवी वर्मा, ट्रस्टी ऋषि वर्मा, बालाजी समिति संयोजक सुनील द्विवेदी, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुनील कुबडे, सह प्रभारी राजकुमार गोहिते, युवा भारत के जिला प्रभारी हितेश पटेल, सह प्रभारी लोकेश वर्मा, किसान सेवा समिति के नवनीत वर्मा, जिला योग समिति के विनोद परिहार, रामदयाल बोरबन, तुलसीराम पांडे, सुनील मेसरे, शेर सिंह देवड़े, अर्जुन सिंह चंदेल, कन्हैयालाल झपाटे, मिश्रीलाल डडोरे, राजेश कोडलें, मुकेश ठाकुर, श्रीमती तरुणा द्विवेदी, ज्योति देशमुख, सरिता दरवाई, भावना मोरे, रजनी पनकर, रितु नवांगे, अंजलि पवार, विद्या पोटफोड़े, सुनीता पवार, गीता पवार सहित बालाजी मंदिर संस्थान के नियमित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button