मांझी सरकार संगठन ने राज्यपाल से मुलाकात की अनुमति मांगी।

एसपी को सौंपा आवेदन, प्रतिनिधिमंडल को समय दिलाने की मांग। भीमपुर दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपने की तैयारी।

बैतूल। श्री मांझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक एवं अखिल भारतीय माता दंतेवाड़िन समाज समिति, नई दिल्ली के भारत प्रतिनिधि श्रवण कुमार परते ने एसपी को आवेदन सौंपकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात और साक्षात्कार के लिए समय दिलाने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि विकासखंड भीमपुर में राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन के दौरान माझी सरकार संगठन का प्रतिनिधिमंडल उनसे सम्मान मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना चाहता है। इसके लिए संगठन ने प्रशासन से आवश्यक अनुमति उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

संगठन ने ब्लॉक स्तर पर भीमपुर के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात की अनुमति देने के साथ ही जिला स्तर के प्रतिनिधिमंडल को बैतूल स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में राज्यपाल से मिलने की परमिशन देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button