Betul news: ऐतिहासिक रहा शनि मंदिर विनोबा नगर का 15वां स्थापना दिवस

देवी जागरण में कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…

बैतूल। विनोबा नगर राजेंद्र वार्ड स्थित शनि देव मंदिर में मंगलवार रात विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मां कालका देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने अपनी भजन गायकी से समां बांधा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री शनि देव स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां भवानी की ज्योत प्रज्जवलित कर की गई।इस अवसर पर कुशल संचालन मां कालका देवी जागरण ग्रुप के संचालक जगदीश मालवीय द्वारा किया गया।

श्री न्यायाधीश शनिदेव मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित देवी जागरण की पहली प्रस्तुति मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे… भजन की रही, जिसमें सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सुप्रसिद्ध भजन गायिका सविता मिश्रा ने अपनी गायकी से देवी जागरण में चार चांद लगा दिए। राम आएंगे भजन सुनकर सैकड़ो श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर श्रद्धा भाव के साथ झूमने लगे। इसके बाद कलाकारों ने सजा दो घर ये गुलशन सा मेरे घर राम आए है, काली काली अमावस की रात, मेरे केसरी के लाल, दे दे थोड़ा प्यार ओ मैया, अंगना पधारो महारानी, आज कलयुग में लेके अवतार भजन गाकर देवी जागरण में चार चांद लगाए। एक के बाद एक सुंदर भजन के साथ श्रोता भी तालियों से संगत देते नजर आए। सजा दो घर ये गुलशन सा मेरे घर राम आए है, मेरे केसरी के लाल जैसे भजनों पर लोगों ने जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शनि देव मंदिर समिति के रोहित बडोन्या, प्रकाश पवार, रूपेश पवार, रितेश पवार, नितेश पवार, गगन पवार, देवेंद्र अतुलकर, अंकित बडोन्या, दशरथ, राहुल, निखिल माकोड़े, पीयूष, महेश साहू, योगेश साहू, सचिन जैन, चिंटू जैन, दादा बारस्कर, अरविंद शर्मा, युग परिहार, गौरव परिहार, छोटू खोबरे, नैनू राठौर, राजा पाठा, सनी राठौर, सौरभ राठौर शिवा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

— दोपहर से देर शाम तक चलता रहा भंडारा–

शनि मंदिर समिति के सदस्यों की इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थापना दिवस पर सुबह मंदिर में भगवान शनिदेव की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद यहां दोपहर 2 बजे से देर शाम तक विशाल भंडारा निरंतर चलता रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी का लाभ लिया। भंडारा प्रसादी के इस आयोजन में पूरे समय समिति के सक्रिय कार्यकर्ता संजय आसोले ने सुबह से देर शाम तक बिना थके रुके प्रत्येक श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। शाम को देवी जागरण में समिति के नितेश पवार का जन्मदिन की बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

— एक नजर शनि मंदिर के इतिहास पर–

आज से 15 वर्ष पूर्व किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वार्ड में शनिदेव महाराज विराजित होंगे। वर्ष 2009 में शनि मंदिर की नीव रखी गई थी। निरंतर 15 वर्षों से शनि देव मंदिर की महिमा बढ़ते ही जा रही है। उस दौर में रोहित बडोन्या, प्रकाश पवार, महेश साहू, मनोज कापसे, संजय आसोले रूपेश पवार, रितेश पवार सहित अन्य सदस्यों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए सार्थक प्रयास किए गए थे। इस समिति की यह खासियत है कि यहां के प्रत्येक सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन करते हैं। किसी भी कार्यक्रम को करने के लिए पूरे सदस्य अपना तन मन धन शनि देव महाराज की सेवा में लगाते हैं।

समिति के निखिल माकोड़े द्वारा यहां की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभाई जा रही है। 12 दिसंबर को हुए ऐतिहासिक आयोजन की वार्ड सहित पूरे शहर में सराहना हो रही है। आयोजन की भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि समिति का यह बहुत अच्छा प्रयास है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button