बीजासनी मंदिर में विधिविधान से हुआ दुर्गासप्तशती हवन।

नवमी पर संपन्न हुआ विशाल भंडारा।  7000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी।  बीजासनी माता मंदिर का भंडारा अपने अनूठे स्वाद के लिए है पूरे जिले में प्रसिद्ध । 28 मार्च शनिवार को खेड़ी ताप्ती घाट पर होगा घट विसर्जन।

बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी मंदिर में चैत्र नवरात्र उत्सव अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार अष्टमी के दिन दुर्गासप्तशती का हवन अत्यंत विधिविधान एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।

शुक्रवार दिनांक 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारंभ हुआ जिसमें लगभग 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की।।

वर्षों से अनेक श्रद्धालु इस भंडारे के प्रसाद से अपना व्रत छोड़ते है तथा यहां का भंडारा अपने विशेष स्वाद के कारण पूरे जिले में प्रसिद्ध है जिसका मुख्य कारण माताओं तथा शक्तियों का यहां साक्षात वास बताया जाता है , यही कारण है कि इसे एक सिद्धपीठ की मान्यता दी जाती है।

शनिवार दिनांक 28 मार्च दशमी के दिन घट विसर्जन खेड़ी ताप्ती घाट पर किया जायेगा।। मंदिर संस्थापक एवं समिति अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं का इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button