Betul new: प्रकृति की मार से परेशान किसानों पर मुआवजे का मरहम कब लगेगा: जामवंत कुमरे
प्राकृतिक आपदा से परेशान आदिवासियों ने जयस प्रदेश संयोजक को बताया आत्महत्या करने को मजबूर किसान

बैतूल। विगत दिनों अतिवृष्टि के कारण भीमपुर, भैंसदेही क्षेत्र में किसानों की फसले पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, किसानों को काफ़ी नुकसान हुआ है, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जो मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए था, उस नुकसान का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है।
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के प्रदेश संयोजक जामवंत सिंह कुमरे ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि वर्षा के कारण क्षेत्रों में फसले बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है जिससे किसानों के उपार्जन में अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। जामवंत सिंह कुमरे ने बताया अतिवृष्टि से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। पहला सूखा फिर अति बारिश ने किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब सवाल यह उठता है कि प्रकृति की मार से परेशान किसानों पर मुआवजे का मरहम कब लगेगा और किसान कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं।
—अतिवृष्टि के बाद मप्र चुनावों की मार किसानों पर भारी—
फसल नुकसान का दर्द झेलने वाले किसानों की मदद करने के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन मुसीबत के समय किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चुनाव में जुटी सरकार ने फसल का सर्वे तक नहीं करवाया है, जिससे किसानों की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है, कर्ज लेकर जिन्होंने खेती की वे आत्महत्या करने को मजबूर है।
—किसानों की सुध लेने वाला पहला जयस संगठन—
जामवंत कुमरे ने बताया कि हम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है, जिससे ग्राम स्तर की काफ़ी सारी समस्याएं देखने को मिल रही है। सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, शिक्षा, रोजगार, पलायन,जैसी अनगिनत समस्याएं है। जिसमें फिलहाल फसलों का भारी नुकसान एक बड़ी समस्या है, आत्महत्या की बात पर किसानों से मिलने पर कुमरे ने उनके दर्द को जानकर हौशला रखने का कहा है और प्रसाशन से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उनकी बर्बाद हुई फसल का पूर्ण रूप से मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। जयस से पहले किसी निरिक्षणकर्ता ने आज तक खेतों में जाकर निरिक्षण नही किया है।




